MP News: रावण का नाम लेकर BJP के बागी विधायक ने दिया बड़ा बयान,धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित हुई तो खोया आपा

नारायण त्रिपाठी ने परोक्ष रूप से कथा स्थगित होने पर सरकार पर निशाना साधा कहा-कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बन गए हैं जैसे रावण देवी देवताओं को कैद कर रखता था उसी तरह यहां हो रहा है।

Statement of MLA Narayan Tripathi

MLA Narayan Tripathi: मध्य प्रदेश से अलग विंध्य प्रदेश की मांग पर नई पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके भाजपा के बागी विधयाक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को चेताते हुए कहा-कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बन गए हैं जैसे रावण देवी देवताओं को कैद कर रखता था उसी तरह यहां हो रहा है। इनका भी रावण जैसा हाल होगा।

Recommended Video

    रावण का नाम लेकर BJP के विधायक ने दिया बड़ा बयान,धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित हुई तो खोया आपा

    रोजगार सहायकों के आंदोलन को समर्थन देने सोमवार को पहुंचे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर में 3 मई से होने वाली बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा स्थगित होने पर अपना आपा खोते हुए इशारों ही इशारों में सत्ताधारियों को चेताया है।

    उन्होंने कहा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री विश्व स्तर पर सनातन धर्म की रक्षा और हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। पूरे देश मे उनकी पूजा हो रही है। मैहर में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा 3 मई से होना सुनिश्चित हुआ था। लेकिन किसी वजह से स्थगित हो गई अब जनवरी में होगी। तारीख बदल जाती है। ये एक अलग बात है। जनवरी में ही इस कथा का लाभ मैहर समेत विंध्य क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

    विधायक नारायण त्रिपाठी ने तथा स्थगित होने पर इशारों ही इशारों में धर्म में राजनीति कर रहे राजनेताओं पर भी निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने रावण से तुलना करते हुए बोले- कहा-कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बन गए हैं जैसे रावण देवी देवताओं को कैद कर रखता था उसी तरह यहां हो रहा है। इनका भी रावण जैसा हाल होगा।

    बताते चलें कि भाजपा के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा 3 मई से मैहर में कराने की तैयारियां की थी। कलश यात्रा के लिए 51 हजार कलश और साड़ियो का एडवांस लग चुका था। सभी व्यवस्थाओं के लिए एडवांस रुपए दे दिए गए थे। मैहर में एक विशाल पंडाल में 15 अप्रैल को भूमि पूजन होना था। लेकिन इससे पहले ही मैहर विधायक ने विंध्य के मुद्दे पर विंध्य जनता पार्टी बनाने की घोषणा कर दिया। जिसके अगले ही दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मैहर में जनवरी से पहले कथा करने में असमर्थता जता दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+