MP News: सतना में फूड प्वाइजनिंग, बरहों का भंडारा खाने से 8 लोग जिला अस्पताल में भर्ती, एक जबलपुर रेफर
भंडारा में आमंत्रित लोगों को लौकी की सब्जी, छोले की सब्जी, पूरी, रायता और खीर परोसा गया था। दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस भंडारा में करीब 50 लोगों ने भोजन किया इसके बाद सभी अपने अपने घर चले गए।

Satna News: बरहों कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के सतना में उस समय हडकंप मच गया जब भंडारे में शामिल 50 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। लोगों को उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के शिकार हुए 8 लोगों को सतना जिला में भर्ती कराया गया। जहां से एक बच्ची की हालत खराब होने पर उसे जबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिंहपुर के नोगौरा गांव निवासी
पुष्पेंद्र द्विवेदी के घर पर बेटी के जन्म लेने के बाद बुधवार को बरहों कार्यक्रम था, जिसमे भंडारा कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों के लिए भोजन बनाया गया था। भोज के बाद मेहमानों को भोजन भी शुरू कर दिया गया था। सबसे पहले कन्या भोज करने वाली आठ बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर बच्चियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, बच्चियों के बाद बरहों संस्कार में भोजन करने वाले ग्रामीण भी बीमार होने लगे। देखते ही देखते पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी। गांव में अपना-तफरी मच गई।
एक की हालत नाजुक, जबलपुर रेफर
एक अन्य पीडित राजेंद्र बिलौहा को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद भी पीड़ित को आराम नहीं मिल रहा था। हालत नाजुक होने पर राजेंद्र को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया। परिजन पीड़ित को जबलपुर लेकर गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications