Satna News: दबे पांव घर के भीतर घुसा तेंदुआ, अकेली थी महिला फिर जो हुआ Video देखकर दंग रह जाएंगे आप
Satna News: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर की रेस्क्यू टीम ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा और अपने साथ ले गए। जहां उसका इलाज किया जायेगा फिर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Recommended Video
Satna News: सतना मुख्यालय में पिछले कई दिनों से मिल रही लोकेशन के बीच तेंदुआ (Leopard) अब शहर के भीतर घुस चुका है। मुख्त्यारगंज के एक घर में दबे पाव घुसे तेंदुए ने एक महिला और एक युवक को घायल कर दिया है। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम शुक्रवार सुबह से ही प्रयास कर रही है। प्रशासन, पुलिस अफ़सर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जंगल मे रहने वाले हिंसक वन्य प्राणी तेंदुए की सतना शहर के अंदर वार्ड नंबर-5 मुख्त्यारगंज में शुक्रवार की सुबह घुसने से दहशत फैल गई। तेंदुए ने यहां पहले दुर्गावती नाम की महिला के ऊपर हमला करते हुए उसे जख्मी किया और फिर किशन श्रीवास्तव नाम के युवक को शिकार बनाने की कोशिश किया। 56 वर्षीय दुर्गावती के शरीर पर तेंदुए के हमले में कई जगह गहरे घाव हो गए हैं। जबकि 24 वर्षीय किशन भी घायल हुए हैं। इन दोनों को घायल करने के बाद तेंदुआ एक खाली घर में जा घुसा।
उधर, शहर में तेंदुए के घुसने और उसके हमले में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।आसपास के इलाके में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया और नागरिकों को अपने घरों के गेट बंद रख कर सुरक्षित रहने की हिदायत दे दी गई। बावजूद इसके दूर सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ भी लगी रही। तेंदुए के हमले में घायल दोनों लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तेंदुए को पकड़ने आई मुकुंदपुर जू की टीम को रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करना पड़ा। दरअसल मुख्तियार गंज बर्दाडीह का क्षेत्र काफी घनी बस्ती वाला है। कई वार्ड होने के कारण तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल रही थी, तेंदुआ एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी से चला जा रहा था, वन विभाग का अमला मैनुअली और ड्रोन के माध्यम से बड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को लोकेट कर रहा था और फिर उसे इसमें सफलता मिल गई।
एसडीएम नीरज खरे के अनुसार: तेंदुआ एक खाली घर के अंदर घुसा हुआ था, घर के चारों तरफ से दरवाजों को बंद करके बड़ी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया गया। बेहोश होने पर उसे जाल के माध्यम से पिंजरे में डाला गया। तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन तकरीबन सात घंटे चला, रेस्क्यू टीम द्वारा तेंदुए को मुकुंदपुर टाइगर सफारी ले जाया गया है।जहां उसका उपचार किया जायेगा फिर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications