Jyoti Amge: दुनिया की सबसे छोटी महिला ने किया मां शारदा के दर्शन, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
मैहर में सोमवार को दुनिया की सबसे छोटी महिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। उसे कौतूहल भरी निगाहों से देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला ज्योति आम्गे ने सोमवार को मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन किए। ज्योति मम्मी और परिवारजनों के साथ आई ज्योति रोपवे से मंदिर पहुंची और दोपहर यहां मां शारदा के दर्शन किए। नीचे पहुंचकर रोपवे परिसर स्थित माई की रसोई में महाप्रसाद खाया। इतनी छोटी महिला को देखकर साथ में सेल्फी खिंचवाने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा।
गई थी बागेश्वर धाम
नागपुर की ज्योति बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा आयोजित विवाह समारोह कार्यक्रम में उनके निमंत्रण पर शामिल होने गई थीं। वापस नागपुर लौटते टाइम उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए। 29 वर्षीय ज्योति की लंबाई 2 फीट 6 इंच है। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला के तौर पर दर्ज है। इससे पहले यह खिताब अमेरिकी महिला ब्रिजेट जॉर्डन के नाम था।
आत्मविश्वासी
ज्योति अपनी लंबाई को लेकर कभी नाखुश नहीं हुई। हालांकि यह सच है कि बचपन में वह जहां भी जाती थीं, लोग उन्हें बड़े ध्यान से देखने लगते थे। इन सबके बावजूद ज्योति में आत्मविश्वास से भरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications