Satna: कांग्रेस पूर्व मंत्री के विद्यालय में बच्ची को मिल रही धर्म की सजा, हिंदू छात्रा का नहीं हो रहा एडमिशन
Satna News:
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से हिंदू मुस्लिम समुदाय का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।कांग्रेस के दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे सतना के कांग्रेस नेता सईद अहमद के मोहम्मदिया एहसानिया हायर सेकेंडरी स्कूल में एक हिंदू बच्ची को एडमिशन देने से मना कर दिया गया है।
बच्ची के परिजन का आरोप है कि धर्म के नाम पर 6 साल की मासूम बच्ची को स्कूल में एडमिशन देने से संचालक आनाकानी कर रहा है और बोला जा रहा है की बच्ची हिंदू है।इसलिए उसे मुस्लिम स्कूल में एडमिशन नहीं दिया जाएगा। बच्ची को कक्षा एक में दाखिला चाहिए था। नहीं मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई है। अब इस मामले में डीईओ ने डीपीसी को जांच के आदेश देते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

जानकारी अनुसार सतना जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित को 6 वर्ष की बच्ची की मां सोनू उर्फ चंद्रवती गुप्ता द्वारा शिकायत में लिखा गया कि सतना की मोहम्मदिया एहसानिया जूनियर हायर सेकंडरी विद्यालय के संचालक कक्षा पहली में बच्ची एडमिशन के लिए पिछले 4 महीने से भटका रहा है। लेकिन अभी तक विद्यालय में एडमिशन देने की बजाए चक्कर कटवाए जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत में स्कूल के प्राचार्य नियाज खुर्रम के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। अपनी शिकायत में बच्ची की मां सोनू ने बताया कि प्राचार्य नियाज खुर्रम के कहने पर उन्होंने बच्ची के लिए यूनिफॉर्म, जूते, किताब ,कॉपी और बस्ता भी खरीद ली थी। प्रिंसिपल के कहने पर ही उन्होंने संस्था के सचिव अनीश अहमद बाबा को भी प्रवेश संबंधी लिखित में आवेदन भी दिया था। आवेदन के साथ मां ने बच्ची की जिला अस्पताल से जारी जन्म प्रमाण पत्र की ओरीजिनल कॉपी भी दे दी थी।
छात्रा की मां सोनू गुप्ता के अनुसार 14 अगस्त को प्रिंसिपल नियाज अहमद और सचिव अनीश अहमद ने यह कहकर एडमिशन देने से मना कर दिया गया कि मुस्लिम विद्यालय में हिंदू बच्ची का प्रवेश नहीं होगा सकता है।
डीपीसी ने जानकारी दी कि जहां तक डॉक्यूमेंट का सवाल है तो कक्षा 1 में एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र पर्याप्त है। छात्र-छात्रा के परिजन से शपथ पत्र लेकर एडमिशन किया जा सकता था। वहीं यदि जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं होता, अभिभावक शपथ पत्र नहीं देता तो भी विद्यालय में बच्चे को उम्र के आधार पर एडमिशन दिया जाना चाहिए था। बच्चों के अन्य रिकार्ड आधार कार्ड और समग्र आईडी की जरुरत मैपिंग में पड़ती है। एडमिशन के समय अति अनिवार्य नहीं है।
मोहम्मदिया एहसानिया जूनियर हायर सेकंडरी स्कूल सतना की स्थापना के बाद से एक ही परिवार के लोग इसके चेयरमैन रहे हैं। मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल दिवंगत बैरिस्टर गुलशेर अहमद पहले इसके चेयरमैन थे फिर उनके स्वर्गवास के बाद से उनके बेटे और दिग्विजय सरकार के पूर्व मंत्री सईद अहमद इस विद्यालय के चेयरमैन हैं। हालांकि डीईओ सतना नीरव दीक्षित ने इस शिकायत में कहा है कि शिकायत आई है और इसकी जांच के लिए डीपीसी को निर्देश हैं जो दिन में जवाब देंगे।












Click it and Unblock the Notifications