Satna News: सतना जिला अस्पताल से बोलेरो चोरी, पत्नी की डिलीवरी कराने आया था युवक
सिटी कोतवाली में जिला अस्पताल से अज्ञात चोर फोर व्हीलर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सतना शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह हर दिन किसी न किसी सूने घर को अपना शिकार बना रहे हैं तो अब जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल परिसर से फोर व्हीलर चोरी हो जाने का मामला सामने आया है।
थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी विकास मिश्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरियादी ने थाना कोतवाली पुलिस को बताया की फोर व्हीलर को जिला अस्पताल से चोरी कर लिया गया है। पत्नी रीता मिश्रा की डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल पहुंचा हुआ था। बोलेरो एमपी 19 सीए 4786 दोपहर 3:00 बजे खड़ी करके अस्पताल के अंदर चला गया। जब शाम 7:00 बजे बाहर निकला तो उसकी बोलेरो जिला अस्पताल में नहीं खड़ी थी उन्होंने यहां वहां ढूंढा नहीं मिली तो थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
Recommended Video
अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही
सतना जिला अस्पताल में भर्ती मरीज इन दिनों चोरों के आतंक से काफी परेशान हैं। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों की लगातार हो रही चोरियों को लेकर अस्पताल प्रबंधन भी लापरवाह बना हुआ है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। बता दें कि पिछले एक साल में यहां से करीब दर्जनों बाइकों की चोरी हो चुकी है। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
चोरों से मरीज परेशान
अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। इस अस्पताल में रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन यहां के मरीज पिछले कुछ सालों से काफी परेशान हैं। सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरा होने के बावजूद चोरी पर लगाम नहीं लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications