Satna News: सतना में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा शुरू, कहीं आपके इलाके का नाम भी तो शामिल नहीं
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय सतना के सभागार में नगर निगम व स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की है।
राज्यमंत्री ने इस दौरान सतना नगर निगम के अंतर्गत अब तक वैध हुई कॉलोनियों एवं नवीन विकसित अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाईजर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए एवं अवैध कॉलोनी के विकास को रोका जाए।

राज्यमंत्री ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाये जाने तथा डिवाईडरो के आस-पास जमा मिट्टी को हटाकर सफाई कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर के सभी दुकानदारो को अपने दुकान के सामने पर्याप्त क्षमता के डस्टविन रखवाये जाने के निर्देश दिए गए।
राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2024-25 में सतना नगर निगम को अग्रणी स्थान पर लाना है। इसके लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी एकजुट हो कर प्रयास करें।
राज्यमंत्री ने अतिक्रमण शाखा की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बस स्टैण्ड व बस स्टैण्ड के आस-पास के अतिक्रमण हटाये जाए परन्तु अतिक्रमण हटाये जाने के एक दिन पूर्व माईकिंग भी कराई जायें। इसी तरह व्यंकटेश मंदिर वाले रास्ते का अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह शहर के सार्वजनिक मार्गों से नियमित रूप से अतिक्रमण हटाये जाये।
बैठक में महापौर योगेश ताम्रकार, नगर पालिक निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, डायरेक्टर स्मार्ट सिटी सतना महेन्द्र पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम शेर सिंह मीना, उपायुक्त भूपेन्द्र सिंह परमार, अधीक्षण यंत्री एस.के.सिंह, अरूण तिवारी, कार्यपालन यंत्री आर.पी.सिंह, सिद्धार्थ सिंह, उत्कर्ष प्रताप सिंह, अजय गुप्ता, सहायक यंत्री, हरिमित्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त, मानोज दुबे कार्यपान यंत्री हॉउसिंग बोर्ड, विधिकारी गौरव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा सिटी मैनेजर भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications