Satna News: चित्रकूट के गधा Mela में सबसे महंगे बिके 'Salman' और 'Shahrukh'
Chitrakoot Gadha Mela : चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन लगने वाले गधा मेले में इस वर्ष सलमान और शाहरुख नाम के गधे सबसे महंगे बिके। बाकी बिकने वाले गधों मे कोई 70 हजार, कोई 56 हजार तो कोई 55 और 30 हजार रुपये में बिका। मेले में शाहरुख नाम का गधा 90 हजार रुपये और सलमान नाम का गधा 1 लाख रुपये में बिका।

मुगल शासक औरंगजेब ने मेला की शुरुआत
इस बार मेला में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,बिहार और समेत छत्तीसगढ़ से व्यापारी यहां पहुंचे हैं। वहीं 5 हजार की संख्या में गधे, और खच्चर लाए गए हैं। यही वजह है कि गधा और खच्चर के मेले में रौनक बनी है। यहां गधे खरीदने और बेचने वालों से ज्यादा भीड़ देखने वालों की लगती है। मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत को दी जाती है। इस मेले की शुरुआत मुगल बादशाह औरंगजेब ने की थी।
Recommended Video

गधों की पहचान बॉलीवुड सितारों से होती है
औरंगजेब ने चित्रकूट के इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को मालिकों से बुलवाया था। इसलिए इस मेले का ऐतिहासिक महत्व है। इस मेले में 1 लाख तक के गधे बिकते हैं। व्यापारियों ने बताया कि यहां गधों की पहचान फिल्मी सितारों के नाम से होती है। बॉलीवुड सितारों का नाम देने से गधों की बिक्री बढ़ जाती है।

पांच हजार गधे बिक्री के लिए पहुंचे मेले में
उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के बार्डर में स्थित मंदाकिनी के तट पर लगभग 5 एकड़ के क्षेत्र में इस बार गधा-मेला लगाया गया है। यहां करीब पांच हजार गधे बिक्री के लिए पहुंचे हैं। इस बार काफी संख्या में खच्चर भी बिकने को पहुंचे हैं। बताया जाता है कि औरंगजेब ने अपनी सेना में शामिल करने के लिए गधा-मेला प्रारंभ किया था। तब से लगातार यह मेला लगता आ रहा है। यहां देश के सबसे अच्छी नस्ल के गधे और खच्चर बिकने को लाते हैं।

खरीदने वालों से देखने वालों की ज्यादा भीड़
गधा-मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यहां गधा खच्चर के खरीददारों से ज्यादा लोगों की भीड़ देखने वालों की जुटती है। मेले में औसतन पांच हजार गधे बिकने के लिए पहुंचते हैं। यहां की व्यवस्था का जिम्मा चित्रकूट नगर पंचायत का होता है। यहां हर गधे की एंट्री फीस 3 सौ रुपए है। यहां 30 रुपये प्रति खूंटा गधे या खच्चर के बांधने के लिए दिया जाता है। जिसके बाद बोली लगाकर गधा और खच्चर की बिक्री होती है। यूपी और मध्य प्रदेश के ईंट और रेत कारोबारी गधों को बड़ी संख्या में खरीदते हैं।

खच्चर और गधा में अंतर
खच्चर लेकर पहुंचे व्यापारी सलाउद्दीन से जब खच्चर के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले में विगत साल की तुलना में खच्चर काफी संख्या में पहुंचे हैं। अंतर बताते हुए बताया "खच्चर" बांझ होता है। जबकि गधे में संतति पैदा कर ने की क्षमता होती है। नर गधे एवं मादा घोड़े के बीच क्रॉस प्रजनन 1 खच्चर पैदा होता है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications