Satna News: चित्रकूट घाटी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली 35 लोग थे सवार, 2 की मौत, मुंडन की खुशियां गम में बदली
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बच्चे का मुंडन संस्कार करने जा रहे एक परिवार के लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर चित्रकूट स्टेट हाईवे के बगदरा घाटी में जा पलटी।
ट्रॉली में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 35 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर बगदरा घाटी में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। घायलों को सद्गुरु सेवा संघ अस्पताल और मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
जानकारी अनुसार सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर बगदरा घाटी में बुधवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अनुसार मझगवां से 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़खेरा और मचखड़ा के रहने वाले हैं। चित्रकूट में बच्चों का मुंडन कराने जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications