UP News: टेंट में रात गुजारेंगे राहुल गांधी, इस वजह से नहीं मिली कॉलेज में रुकने की इजाजत, जानें पूरा मामला
UP News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा के चंदौली में पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
चंदौली के बाद यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से होते हुए 17 फरवरी को यात्रा भदोही में पहुंच जाएगी। भदोही में राहुल गांधी रात्रि विश्राम भी करेंगे। हालांकि पहले राहुल गांधी जीजीआईसी मैदान में रुकने वाले थे। लेकिन, अनुमति न मिलने के चलते अब राहुल गांधी टेंट में रुकेंगे।

इस बारे में भदोही के कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे द्वारा बताया गया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा को ध्यान में रखते हुए विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में ठहरने के लिए अनुमति मांगी गई थी।
लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनने के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा आयोजित होगी।
ऐसी स्थिति में कांग्रेस के नेताओं द्वारा ज्ञानपुर रोड के समीप मुंशी लाटपुर गांव में स्थित एक खेत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो में यात्रा को ठहरने की अनुमति मिली है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस नेताओं द्वारा खेत में साफ सफाई करने के साथ ही टेंट लगाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को वाराणसी से प्रस्थान करने के बाद कंधिया फाटक से होते हुए राहुल गांधी का प्रवेश भदोही में होगा। भदोही में राहुल गांधी द्वारा राजपुरा चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद रात्रि में मुंशी लाटपुरा स्थित गांव में राहुल गांधी समेत यात्रा से जुड़े नेता ठहरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications