UP: पेंटिंग के लिए सीढ़ी लगाते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आए दो कारीगर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में स्थित एक कालीन कंपनी में रविवार को पेंटिंग करते समय दो मजदूर हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गए। करंट के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने कालीन कंपनी के बाहर हंगामा करने के साथ ही जमकर नारेबाजी किया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

two-artisans-got-hit-by-high-tension-current-while-painting-in-bhadohi-up

दरअसल, यह पूरी घटना भदोही जनपद के गंगापुर स्थित एक कालीन कंपनी का है। बताया जा रहा है कि कालीन कंपनी में पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। कंपनी में रया गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप सरोज और 20 वर्षीय किशन सरोज द्वारा पेंटिंग का काम रविवार को किया जा रहा था।

पेंटिंग करते समय लोग लोहे की सीढ़ी लेकर दीवार को पेंट करने जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के ऊपर उनकी निगाह नहीं गई और लोहे की सीढ़ी हाई टेंशन तार को छू गई। हाई टेंशन तार को छूने के बाद सीढ़ी में करंट उतर गया और प्रदीप तथा किशन करंट की चपेट में आ गए।

आसपास मौजूद लोगों की निगाह जब उनके पास पहुंची तो लोग तत्काल उनके पास पहुंचकर उन्हें राजकीय अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया वहीं किशन का इलाज चल रहा है। प्रदीप की मौत होने की सूचना मिलने के बाद प्रदीप के परिजन कंपनी के पास पहुंच गए और धरना प्रदर्शन बना रहेबाजी करने लगे।

बताया जा रहा है कि बाद में कंपनी के लोगों द्वारा इस मामले में मृतक के परियों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया उसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+