Bhadohi News: खेत में शौच करने गई किशोर की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन भी नहीं बचा पाई जान
भदोही जिले में बुधवार देर शाम अपनी छोटी बहन के साथ खेत में शौच करने गई किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद एसपी भदोही और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

Bhadohi जिले के सुरियावां थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार देर शाम अपनी छोटी बहन के साथ खेत में शौच करने गई किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोरी की हत्या करने के बाद हत्यारा घटनास्थल से फरार हो गया। छोटी बहन के शोर मचाने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे और किशोरी को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसपी भदोही सहित फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। ऐसी भदोही का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बदहवास हाल में घर पहुंची चचेरी बहन
दरअसल, सुरियावां थाने के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी बुधवार को देर शाम अपनी चचेरी बहन के साथ खेत में शौच करने के लिए गई। इसी दौरान वहां एक अज्ञात युवक पहुंचा और किशोरी के कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद किशोरी घटनास्थल पर गिरकर तड़पने लगी। ऐसे में उसकी चचेरी बहन बदहवास हो गई और किसी तरह भागे दौड़े अपने घर पहुंची। चचेरी बहन की सूचना के बाद किशोरी के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में किशोरी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में मातम बदल गया।

प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई जा रही आशंका
किशोरी की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृत किशोरी के परिजनों और किशोरी के साथ शौच करने गई उसकी चचेरी बहन से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि एक युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था और उसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां से साक्ष्य संकलन करने के बाद देर रात्रि में वापस लौट गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

लाश को पीएम के लिए भेजा गया
इस बारे में पुलिस अधीक्षक भदोही डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि खेत में शौच करने के लिए गई 18 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल पर जांच किया गया। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। मृतका के परिजनों और गांव वालों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications