भदोही: मां ने अपने 5 बच्चों के साथ गंगा नदी में लगाई छलांग, खुद निकली बाहर लेकिन...

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने पांच बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। जब बच्चे डूबने लगे तो महिला तैरकर बाहर निकल आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें, मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव का है।

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र का मामला

भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहांगीराबाद गांव निवासी मृदुल यादव उर्फ मुन्ना प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी मंजू यादव (36) देर रात अपने पांच बच्चों, वंदना (12), रंजना (10), शिवशंकर (08), पूजा (06) व संदीप (05) भदोही स्थित गंगा घाट पर पहुंची। यहां उसने सभी के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, वह खुद तैरकर बाहर निकल गई। लेकिन पांचों बच्चे डूब गए। इसके बाद वह नदी किनारे आकर बैठ गई।

पांच बच्चों को डुबो दिया नदी में

पांच बच्चों को डुबो दिया नदी में

रविवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो बैठने का कारण पूछा गया तो उसने जवाब दिया कि पांच बच्चों को नदी में डुबो दिया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उसके पति को बुलाया। मृदुल यादव बीती रात किसी रिश्तेदार को लेकर झारखंड गए थे। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से स्वस्थ भी है और समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम कैसे उठाया।

मामले की जांच कर रही है पुलिस

मामले की जांच कर रही है पुलिस

वहीं, बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि उसका पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आए दिन वे मारते पीटते थे। जिसके चलते उसने ऐसा निर्णय लिया। कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया कि, गोताखारों की मदद से बच्चों की तलाश चल रही है। ये आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की भी जानकारी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+