Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट पर होगी TMC और BJP के बीच कड़ी टक्कर, दोनों के उम्मीदवार मजबूत

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से काफी इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस सीट से मझवां विधायक डॉ विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया गया।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस सीट पर बिंद प्रत्याशी उतार दिए जाने के बाद अब यहां की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौजूदा सांसद रमेश बिंद का टिकट काटते हुए डॉ विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया गया है।

lok-sabha-election-2024-there-will-be-a-tough-fight-between-tmc-and-bjp-on-this-seat-of-up

यह भी बता दें कि गठबंधन द्वारा यह सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में आई थी। समाजवादी पार्टी द्वारा यह सीट ममता बनर्जी को दे दी गई। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी टीएमसी से ललितेश पति त्रिपाठी को वहां से चुनाव मैदान में उतारा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस सीट पर काफी मंथन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है। डॉ. विनोद कुमार बिंद की क्षेत्र में अच्‍छी पकड़ है और ब्राह्मण के बाद इस सीट पर बिंद जाति का वोट है। जिसके चलते भी यहां की लड़ाई दिलचस्‍प कही जा रही है।

वहीं ललितेश पति त्रिपाठी भी मडि़हान विधानसभा के विधायक रहे हैं। ललितेश के अपने व्‍यवहार के चलते युवाओं के काफी चहेते नेता के रुप में माने जाते हैं। वहीं भदोही लोकसभा क्षेत्र में ब्राम्‍हण मतदाता सबसे अधिक हैं। यही कारण है कि यहा TMC और BJP के बीच कांटे की टक्‍कर बताई जा रही है।

क्‍यों कट गया रमेश बिंद का टिकट
वहीं कई लोगों के मन में यह सवाल है कि जब इस सीट से बिंद जाति के उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारना था तो आखिर रमेश बिंद का टिकट क्यों काटा गया? तो रमेश बिंद के टिकट काटने के के पीछे का कारण टोल प्‍लाजा विवाद बताया जा रहा है।

रमेश बिंद और उनके समर्थकों ने लाला नगर स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क देने को लेकर साल 2022 और साल 2023 में विवाद किया था। इस दौरान वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो को विपक्षी दलों के नेताओं और विपक्षी दलों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल उठाए गए थे। मामले में सांसद रमेश बिंद के समर्थकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि टोल प्लाजा पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी नाराज थे। यही कारण है कि पार्टी द्वारा मौजूदा सांसद रमेश बिंद का टिकट काटकर डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+