UP: लव मैरिज के बाद पति करने लगा गंदी हरकत, WhatsApp हैक कर भेजा मैसेज, पत्नी रह गई हैरान

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में लव मैरिज करने के बाद एक युवक अपनी पत्नी के साथ गंदी हरकत करने लगा। WhatsApp पर असली फोटो और वीडियो भी भेजने लगा।

UP Bhadohi Hindi: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पति ही अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। नए नंबर से पत्नी के WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेज कर उससे पैसे की डिमांड करने लगा। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस जांच में शुरू की तो आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद इस मामले में सच्चाई सामने आने के बाद जहां ब्लैकमेलर पति के बारे में सोच कर पत्नी काफी नाराज है, वहीं पति द्वारा ऐसी हरकत किए जाने को लेकर इलाके के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को एडिशनल एसपी राजेश भारती द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व जन सुनवाई के दौरान एक युवती द्वारा शिकायत की गई थी कि उसके व्हाट्सएप पर अनजान शख्स द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जा रहे हैं।

युवती द्वारा यह भी आरोप लगाया गया था कि वीडियो भेजने के साथ ही धमकी भरे मैसेज भी भेजे जा रहे हैं तथा मैसेज भेजने वाले द्वारा रुपए की डिमांड भी की जा रही है। मामले में पुलिस जांच में जुटी तो परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में यह भी बात सामने आई की पीड़िता जब थाने में पुलिस से शिकायत की तो इसकी जानकारी उसके पति को हो गई। जानकारी होने के बाद पति पुलिस खुद वाला बन कर मैसेज करने लगा।

उसके बाद व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसने पुलिस का लोगो लगाया और पत्नी को मैसेज भेज कर उसके व्हाट्सएप को हैक कर लिया। व्हाट्सएप हैक करने के बाद पत्नी के व्हाट्सएप से अपने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

पुलिस द्वारा जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी खुद उसके व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेज रही है और रुपए की डिमांड कर रही है। उसके बाद साइबर सेल द्वारा जब मैसेज की जांच की गई तो पाया गया कि पति ने ही सब कुछ किया है।

यह भी बताया गया कि युवक और युवती ने घर से भाग कर करीब साल भर पहले कोर्ट मैरिज किया था। कोर्ट मैरिज करने के बाद परिजन जब राजी हो गए तो दोनों ने मंदिर में भी शादी की। मंदिर में शादी करने के बाद दोनों करीब 6 माह तक एक दूसरे के साथ रहे।

उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। विवाद होने के बाद हर महीने से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति द्वारा यह भी बताया गया कि वह अपनी पत्नी को फिर से पाना चाहता है जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+