शादी से एक दिन पहले प्रेमी का अपहरण कर हत्या, प्रेमिका का जीजा ही निकला कातिल

Badohi भदोही| यूपी में भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के ह्रदयचट्टी गांव स्थित कुएं में मिला युवक का शव मामले में सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है। शादी से एक दिन पहले जिस युवक का अपहरण किया गया था, दो दिन बाद उसका शव कूएं में बरामद हुआ था। मामले की परिजनों द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन कि तो पता चला कि प्रेमिका के जीजा ने ही साथियों संग मिलकर युवक का अपहरण किया और हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

 borther in law of girlfriend arrested in lover murder

25 फरवरी को होनी थी शादी, 24 को अपहरण
ज्ञानपुर के राजा बाजार निवासी सुरेश गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता की पिछले दिनों किसी लड़की से आंखें चार हो गई थी। दोनों संग जीने-मरने की कसम खाते हुए घर से निकल गए थे। दोनों ने 25 फरवरी को शादी करने का प्लान बनाया। उससे पहले 24 फरवरी को अमन दोस्तों से मिलने घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

दो दिन बाद कुएं में मिला शव
दो दिन बाद शहर कोतवाली क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव स्थित कुएं में शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त अमन गुप्ता के रूप में हुई। शव मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। अमन की मां ने बताया कि ज्ञानपुर थाने में तहरीर दी गई थी कि लड़की का जीजा संतोष कुमार नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी के बहन से अमन की शादी हो। इसलिए उसी ने अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने उस समय कार्रवाई की होती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों के आक्रोश पर पुलिस ने दबिश डालकर आरोपित संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें :- पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी तो भड़के सीएम योगी, कहा- इनके नाम नोट करो, बाहर करो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+