Bhadohi News: प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलती ट्रेन के आगे लगाई छलांग, देखने वालों की कांप उठी रूह
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में सोमवार को एक प्रेमी युगल ने रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जातियों के थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे।
इसी बात से नाराज होकर दोनों अपने घर से निकले थे। सोमवार को भदोही के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक दोनों बैठे रहे और आपस में बात करते रहे। बाद में ट्रेन आती देख दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर ट्रेन के सामने कूद गए।

उनके पास से मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों की पहचान हुई। उसके बाद पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र के भदकीन गांव निवासी 29 वर्षीय विकास जौनपुर जनपद के ही मडियाहू थाना क्षेत्र के प्रिया नामक एक युवती से प्यार करता था। दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था।
घटनास्थल पर पहुंचे परियों द्वारा बताया गया कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की जातियां अलग-अलग थी ऐसे में शादी संभव नहीं थी। मृत विकास की बहन ने बताया कि उसे कई बार समझाया गया था। लेकिन विकास प्रिया के साथ शादी करने की जिद करता था।
परिजनों द्वारा बताया गया कि रविवार की रात में दोनों किसी समय अपने घर से निकले थे। उसके बाद दोनों सोमवार का भदोही के चौरी चौरा थाना अंतर्गत परसीपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे पहुंचे।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों काफी देर तक वहां बैठकर बात करते रहे। उनकी हरकतों से किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर लेंगे।
बाद में वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन दिखाई दी तो दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ लिया। हाथ पकड़ने के बाद दोनों में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications