Bhadohi News: झगड़े के बाद पति ने सोते समय पत्नी को चाकू से काट डाला, सुबह उठने का इंतजार करते रहे बच्चे

UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में पति-पत्नी के विवाद में इतना बढ़ गया कि नाराज पति ने चाकू से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। सुबह में उठने के बाद बच्चे जब अपनी मां को जगाने के लिए पहुंचे तो कमरे का नजारा देखकर हैरान रह गए।

उसके बाद बच्चे रोने चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

bhadohi-news-husband-cuts-wife-with-knife-while-she-sleeps

यह पूरा मामला भदोही जनपद के औराई कोतवाली अंतर्गत भरतपुर दलित बस्ती का है। बताया जा रहा है की बस्ती में मैनेजर नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। मैनेजर की भाभी ने बताया कि मैनेजर और उसकी पत्नी शीला के बीच अक्सर विवाद होता था।

उसने बताया कि मैनेजर और शीला की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा और शीला को तीन बच्चे भी हुए। बाद में शीला और मैनेजर के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी की मैनेजर शीला के ऊपर हाथ उठा दिया।

उसके बाद शीला अपने मायके चली गई। शीला के मायके जाने के बाद मैनेजर ने दूसरी शादी कर ली थी। शादी करने की जानकारी होने के बाद शीला ने मैनेजर के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया। इधर दूसरी शादी होने के बाद कुछ दिन तक मैनेजर की दूसरी पत्नी साथ में रही बाद में वह भी मैनेजर का साथ छोड़ कर चली गई।

बाद में मैनेजर अपने ससुराल पहुंचा और शीला को समझाकर अपने साथ अपने घर ले आया। क्योंकि शीला ने पहले ही मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा था ऐसे में मैनेजर मुकदमा उठाने के लिए शीला के ऊपर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था।

मैनेजर की बड़ी बेटी अंजलि ने बताया कि रात में मम्मी पापा के बीच झगड़ा हुआ था। बेटी ने यह भी कहा कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस शीला की लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+