Sant Kabir Nagar: जिला विद्यालय निरीक्षक की DM ने लगाई क्लास, बोले- 'उल्टा लटका दूंगा...'

बोर्ड परीक्षा के लिए चयनित विद्यालयों में अनियमितता की शिकायत पर डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक की क्लास लगा दी।

DM Prem Ranjan Singh

DM Prem Ranjan Singh: संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह (DM Prem Ranjan Singh) एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार चर्चाओं में आने का कारण हैं डीएम प्रेम रंजन सिंह का वायरल वीडियो। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में डीएम जिला विद्यालय निरीक्षक की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को हड़काते हुए कहा, 'उल्टा लटका दूंगा बता रहा हूं।'

आजतक की खबर के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा के लिए संतकबीरनगर के 99 विद्यालयों को चयनित किया गया है। इन विद्यालयों के चयन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए मेंहदावला विधायक अनिल त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा की डीएम से शिकायत की थी। मेंहदावला विधायक की शिकायत के बाद डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अपने ऑफिस बुलाया।

Recommended Video

    जिला विद्यालय निरीक्षक की DM ने लगाई क्लास, बोले- 'उल्टा लटका दूंगा...'

    इस दौरान विद्यालय चयन में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने भड़क गए और जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा की क्लास लगा दी। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक की क्लास लगाते हुए कहा कि उल्टा लटका दूंगा बता रहा हूं। अगर अनियमितता पाई गई, बिना जांच पड़ताल किए हुए सेंटर नहीं बनाए जा सकते हैं। इस दौरान वीडियो बनाने वाले शख्स ने डीएम ने कहा इसको रिकॉर्ड मत कीजिएगा।

    खबर के मुताबिक, मेंहदावला विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया था कि 2022-23 के लिए परीक्षा सेंटर के चयन में भारी अनियमितता की गई है। जैसे- जिन स्कूलों में बाउड्री वाल, कैमरे समेत कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है उन्हें सेंटर बना दिया गया है। विधायक ने कहा कि ऐसे विद्यालयों को चयन निरस्त करते हुए संपूर्ण सुविधा वाले विद्यालयों का चयन किया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+