संतकबीर नगर: सड़क किनारे खड़े ट्रक को पिकअप ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
संत कबीर नगर, मई 23: खबर उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से है। यहां रविवार सुबह गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिकअप का चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार पंजाब के लुधियाना से देवरिया जा रहे थे।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, 30 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीराम देवरिया जिले के रुद्रपुर थानाक्षेत्र के मांगा कोडर गांव का रहना वाला है। वो पंजाब के लुधियाना में नौकरी करता है। कोरोना लॉकडाउन में जीविका प्रभावित हुई तो वह अपनी निजी पिकअप में बेटे अमन व अभिमन्यु, पत्नी गुड़िया तथा सास तारा देवी के संग रविवार 23 मई को गांव वापस लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीघा के पास पहुंचे थे। तभी मणि पेट्रोल पंप के पास ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर से पिकअप की टक्कर हो गई।
हादसे में चालक घायल हो गया। जबकि चालक की पत्नी दोनों बेटे और सास की मौत हो गई। घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन और रिश्तेदार सूचना पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र गयासुद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही, अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए ज़िला अस्प्ताल भेजा गया।
बताया कि पीड़ित के परिवार वालों को सूचना दे दी गई ये सभी लोग देवरिया ज़िले के थाना रुद्रपुर क्षेत्र में आने वाले कोड़ा गांव के रहने वाले थे। लुधियाना में संदीप किसी कंपनी में नौकरी कर रहे थे और अपनी पर्सनल पिकअप से अपने घर जा रहे थे। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवागमन को सुचारू रूप चालू करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications