मां की बीमारी का बहाना कर नवविवाहिता को ले गया साथ, फिर पांच दिन तक करता रहा हैवानियत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में नवविवाहिता को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ पांच दिनों तक रेप किया। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला भदोली जिले के चौरी थानाक्षेत्र का है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षीय महिला का विवाह तीन महीने पहले हुआ था। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके गांव निवासी विशाल सरोज पांच दिन पहले उसकी ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी मां बीमार है। उन्होंने बताया कि सरोज ने विवाहिता से कहा कि वह उसे लेने आया है, जिस पर ससुराल वालों ने विवाहिता को सरोज के साथ विदा कर दिया।

मायके के पड़ोस में रहता था युवक

मायके के पड़ोस में रहता था युवक

सूर्यभान ने बताया कि सरोज ने महिला को मायके ना ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और पांच दिन तक उसके साथ रेप किया। उन्होंने बताया कि इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले जब बीते बुधवार को उसकी मां का हालचाल जानने उसके घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हो सका।

भागने की फिराक में था आऱोपी

भागने की फिराक में था आऱोपी

उन्होंने बताया कि उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने सरोज के खेत में बने एक कमरे से विवाहिता को बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+