यूपी: युवक की गोली मारकर हत्या, भाग रहे हमलावर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Sant Kabir Nagar, News, संतकबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक युवक को गोली मारकर भाग रहे हमलावर को भीड़ ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दिनदहाड़े हुई दो हत्याओं के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

Double Murder in Sant Kabir Nagar

जानकारी के अनुसार, मामला संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र इलाके के गोविंदगंज बाजार का है। ब‍ुधवार की शाम 7 बजे के करीब ये घटना हुई। एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गागरगांड गांव निवासी सर्वेश यादव (25) का गोविंदगंज बाजार आया हुआ था। तभी वहां पहुंचे सलमान (24) नाम के युवक से सर्वेश की कहासुनी हो गई। उसके बाद सलमान ने सर्वेश को तमंचे से गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सर्वेश सड़क पर ही गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद सलमान वहां से भागने लगा। इतने में आक्रोशित भीड़ ने उसे घेर लिया और उसकी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+