डिप्टी सीएम ने बच्चों संग फर्श पर बैठ कर किया भोजन,कहा-सबका साथ,सबका विकास है उद्देश्य
प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को संतकबीरनगर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर भोजन किया एंव सरकार की नीतियों की सराहना की।वह जनपद में विकास कार्यों का
संतकबीरनगर,24सितंबर: प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को संतकबीरनगर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर भोजन किया एंव सरकार की नीतियों की सराहना की।वह जनपद में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।इसके साथ ही उन्होंने कबीर स्थली का भी दर्शन किया।

डिप्टी सीएम डॉक्टर बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।समाज के हर वर्ग का उत्थान ही सरकार की प्राथमिकता है।सबका साथ-सबका विकास हमारा ध्येय है।प्राथमिक विद्यालय आने का उद्देश्य बच्चों की व्यवस्था व उनकी शिक्षा के बारे में जानना था।बच्चे देश का भविष्य हैं ।जब भविष्य बेहतर होगा तभी पूरे देश की प्रगति संभव है।
जानकारी के मुताबिक ,डिप्टी सीएम शनिवार दोपहर कबीर स्थली मगहर पहुंचे।यहां विकास कार्यों का निरीक्षण ।इसके बाद वह खलीलाबाद की त। डीघा बाईपास पर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने उन्हें गदा सौंपकर सम्मानित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री सबसे पहले बघौली स्थित कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां छात्राओं से बातचीत करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। उसके बाद उप मुख्यमंत्री बघाौली के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। बच्चों से मिलने के बाद वहां बने मिड-डे-मील का भोजन विधायकों के साथ किया।जिला अस्पताल की जांच के क्रम में वह मरीजों से मिले और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications