PM Narendra Modi News Sambha: संभल पहुंचे पीएम मोदी, कल्कि धाम मंदिर का किया शिलान्यास
PM Narendra Modi Sambhal Visit Latest News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के संभल के कल्कि धाम मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी यहां कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए हैं। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कल्कि धाम में सुबह 10:25 बजे उतरा। सुबह 10:29 बजे वह कल्कि धाम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किए। पूजा अर्चना चल रही है। कुछ ही देर में वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी ने कल्कि धाम का विधिवत शिलापूजन किया। तत्पश्चात संतों का आशीर्वाद लिया। इनमें जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि भी मौजूद थे। सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ और कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे।

'मैं सुख के लिए नहीं जीता, कांग्रेस तो परिवारवाद-तुष्टिकरण की जननी है', BJP अधिवेशन में PM मोदी का वार
. संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में सुबह 7:30 बजे से गर्भगृह में पूजन शुरू हो गया था। सुबह 10:25 बजे पीएम मोदी पहुंचे। हेलीपैड पर ही 4 मिनट तक पीएम मोदी का स्वागत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जनपद के उच्चाधिकारी व कल्कि पीठ के कुछ संतों ने किया। सुबह 10:29 पर प्रधानमंत्री कल्कि धाम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। एक मिनट तक पैदल चलकर पीएम मोदी गर्भ गृह में पूर्व के द्वार से प्रवेश करते हुए दक्षिण दिशा तक जाकर गर्भ गृह की परिक्रमा की। सुबह 10:31 से 10:37 तक प्रधानमंत्री गर्भ गृह में मुख्य शिला को स्थापित किया। उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर से जुड़े महात्मा वैदिक मंत्र के बीच पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया।
सुबह 10:39 पर प्रधानमंत्री परिक्रमा करते हुए पूर्व के द्वार से बाहर निकलें। इसके बाद कल्कि धाम के भव्य मंदिर के मॉडल का लोकार्पण किया। सुबह 10:41 पर पीएम मोदी मंच की ओर गए। वह 10:45 पर मंचासीन हुए। कल्कि धाम में लोगों को संबोधित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications