'मैं सुख के लिए नहीं जीता, कांग्रेस तो परिवारवाद-तुष्टिकरण की जननी है', BJP अधिवेशन में PM मोदी का वार
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 18 फरवरी को विकसित भारत की दिशा में काम करने और अगले पांच सालों में इस लक्ष्य की ओर एक बड़ी छलांग लगाने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अधिवेशन में विकसित भारत बनाने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा, ''मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।''

पीएम मोदी ने कहा, भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।''
हमारा संकल्प भी है भारत को विकसित बनाना का: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, 'ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है। अगले 5 साल में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले 5 साल में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है।'
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद और तुष्टिकरण की जननी है। वो सिर्फ अपने बारे में सोचती है। पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों। लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है - विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और NDA गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।''
सदियों से लटके काम को हमनें साहस से करके दिखाया है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।''
पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications