Up News : जूते के फीते से गला घोटकर 6 वर्षीय मासूम की हत्या, पिता ही निकला बेटे का कातिल

एक पिता ने अपने 6 वर्षीय मासूम पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने मासूम को जूते के फीते से गाला घोटकर मार डाला और लाश खेतो में फेंक दी। उसे लगता था कि यह उसकी औलाद नहीं है।

Up News 6 year old boy murdered by strangulation with a shoelace father is murderer sambhal

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां आमतौर पर एक पिता अपने बेटे के लिए दुनिया की किसी भी ताकत से भिड़ जाने को तैयार रहता है, वहीं ताजा सामने आए इस मामले में एक पिता ने अपने 6 वर्षीय मासूम पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कलयुगी पिता ने मासूम को जूते के फीते से गाला घोटकर मार डाला और लाश खेतो में फेंक दी। बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसे लगता था कि यह उसकी औलाद नहीं है।

Up News 6 year old boy murdered by strangulation with a shoelace father is murderer sambhal

पिता ने बेटे को गाला घोटकर मारा
दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव सैजनी का है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि 5 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है, घर के बाहर से खेलते खेलते गायब हो गया है। गौरतलब है कि यह शिकायत खुद बच्चे के पिता द्वारा दी गई थी। जिसके बाद पुलिस तत्काल छानबीन में जुट गई। जांच पड़ताल गंभीरता से की गई तो 3 दिन पूर्व हुए लापता 6 वर्षीय मासूम बच्चे का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों और साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया तो सारी हकीकत खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने बिना एक पल की भी देरी किये, शिकायत देने वाले पिता को ही गिरफ्तार कर लिया।

Up News 6 year old boy murdered by strangulation with a shoelace father is murderer sambhal

Recommended Video

    संभल: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट कर दहेज मांगने का आरोप

    पिता ने कबूला जुर्म, पत्नी पर था शक
    पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद भी पिता द्वारा उलटी सीधी बातें कर के पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। लेकिन जब पुलिस ने अपने स्टाइल से पूछा तो हत्यारे पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 'पत्नी पर अवैध संबंध के शक में आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिस पर 6 वर्षीय मासूम बच्चा मां को बचाने के लिए बीच में आ जाता था। यह बात पिता को बर्दाश नहीं होती थी। वह उसपर भी आग बबूला हो जाता था और अपने बेटे को किसी और की औलाद मानता था। जिसके चलते 5 जनवरी को उसने अपने मासूम बच्चे के गले में जूते के फीते से फंदा डालकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिता पुलिस की हिरासत में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+