Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संभल: महंत की पीट-पीटकर हत्या, मंदिर में लहूलुहान हालत में मिला शव

संभल, 09 जुलाई: यूपी के संभल जिले में महंत की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप मच गया। महंत का शव का मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

temple priest beaten to death in sambhal

महंत की पीट-पीटकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने महंत का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों ने महंत की पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई है।

महंत का शव मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में मिला

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में बने प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर आए तो उन्हें महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+