यूपी के सरकारी स्कूल की हकीकत! शिक्षक नदारद, ड्यूटी के लिए भेजे रिश्तेदार
सम्भल। उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के रजपुरा ब्लाक के एक गांव में स्कूल को शिक्षकों ने एक लड़की के भरोसे छोड़ रखा है। तीनों शिक्षक ज्यादातर समय स्कूल से आउट रहते हैं और वह लड़की ही बच्चों को पढ़ाती है। वह लड़की भी ज्यादा बड़ी नहीं है, वह इन्हीं शिक्षकों में से एक की रिश्तेदार है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सूबे में ऐसे भी स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं जहां तीन में से एक भी शिक्षक ड्यूटी नहीं करता।

जानकारी के मुताबिक, रजपुरा ब्लाक के गुरेठा गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को भी एक लड़की ही बच्चों को पढ़ाने आई। वहां तैनात शिक्षक तो स्कूल आए नहीं। बच्चों को पढ़ाने के बाद वह लड़की वापस घर चली गई। बच्चों के अभिभावकों के अनुसार, स्कूल में तैनात शिक्षक कभी-कभी ही ड्यूटी पर आते हैं और ठीक से पढ़ाते भी नहीं। गुरुवार को भी स्कूल परिसर में तीनों अध्यापक गायब थे।
स्कूल में उनके बजाए नीलम नाम की लड़की मिली, जो कि इसी स्कूल में तैनात एक शिक्षामित्र की भतीजी है। उनके उपस्थिति न होने पर वह स्कूल में आई। लोगों की शिकायत है कि लाखों रुपये की लागत से बने स्कूल और इसके साथ साथ शिक्षा विभाग की तरफ से परिसर में तीन
अध्यापकों की तैनाती के बावजूद भी ये हाल हैं। मौके पर एक अध्यापक का भी न होना सवाल खड़ाकरता है। शिक्षा की प्रथम सीढ़ी कहे जाने वाले प्राथमिक स्कूलों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तोमर ने वह मामले को देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications