Sambhal News: मिट्टी खोदते समय मिला खजाना, मची लूट, सिक्के लेकर भागे मजदूर, प्रधान ने दर्ज कराया मुकदमा
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। संभल जनपद में सरकारी कार्य हेतु एक खेत में मिट्टी खुदाई करते समय खजाना मिल गया। खजाना मिलने की जानकारी होने के बाद वहां पर लूट मच गई।
बताया जा रहा है कि काम में लगे मजदूर तथा काम करा रहा ठेकेदार खुदाई के दौरान मिलने वाले सोने और चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। वहीं प्रधान के हाथ कुछ नहीं लगा तो प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर दी।

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। गांव में पहुंचकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा सिक्का बरामद करने के बाद उसे सरकारी खजाने में जमा कराया जाएगा।
दरअसल, यह पूरी घटना संभल जनपद के हरगोविंदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि हर गोविंदपुर गांव में खड़ंजा के निर्माण का कार्य चल रहा है। खड़ंजा निर्माण कार्य में मिट्टी डालने के लिए पड़ोस के एक खेत से मिट्टी की खुदाई की जा रही है।
ग्राम प्रधान कमलेश का आरोप है कि मंगलवार को खेत में खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान सोने और चांदी के सिक्के दिखाई दिए। सोने चांदी के सिक्के दिखाई देने के बाद मजदूरों द्वारा इसकी जानकारी ठेकेदार सोमवीर सिंह को दी गई। ठेकेदार वहां पहुंचकर करीब सबसे अधिक सिक्के लेकर भाग निकला।
ठेकेदार द्वारा सिक्के के भागने के बाद वहां मजदूरी में लगे मजदूर भी सिक्के लेकर भागने लगे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच कर सिक्के को जाने लगे। बाद में जब ग्राम प्रधान कमलेश को पता चला तो वहां पहुंचने के बाद कमलेश को कुछ नहीं मिला।
ऐसे में नाराज ग्राम प्रधान द्वारा ठेकेदार के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की गई। वहीं मिट्टी खुदाई के दौरान खजाना मिलने की बात को सुनकर हरगोविंदपुर के साथ ही आसपास के गांव में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications