Sambhal News: गंगा में स्नान करते वक्त डूबे पांच बच्चे, दो लापता...तीन को बचाया
संभल जिले में रविवार 21 मई को मुंडन कराने गंगा घाट पर गए पांच बच्चे डूब गए। तीन बच्चों को सकुशल बचा लिया गया, जबिक दो बच्चे अभी तलाश जारी है।

Sambhal News: खबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले से है, यहां मुंडन संस्कार के दौरान पांच बच्चे गंगा में स्नान करने के दौरान डूबे गए। बच्चों को डूबता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों और ग्रामीणों ने समय रहते तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
हालांकि, एक किशोर और एक किशोरी गंगा में डूब गए जिनकी तलाश की जा रही है। यह मामला संभल जिले के रजपुरा गंगा घाट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिजौड़ा डांडा गांव निवासी बबलू रविवार को अपने पांच वर्षीय सहदेव का मुंडन संस्कार कराने के लिए अपने गांव के ही क्षेत्र में गंगा किनारे गए थे।
मुंडन कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 12 बजे गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी गांव की शिवा (14) पुत्र विष्णु, सरजुल (12) पुत्र ओमपाल, प्रियंका (17) पुत्री महेश, निकेता (13)पुत्री महेश और गौतम (16) पुत्र श्रीप्रसाद स्नान करते अचानक डूबने लगे।
Recommended Video

डूबते बच्चों को छटपटाते देख ग्रामीण भी गंगा नदी में मदद के लिए कूदे और शिवा, सरजुल व प्रियंका को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि, निकेता और गौतम को नहीं ढूंढ सके। इस हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को दी गई।
हालांकि, तीन घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर प्रशासन की ओर से कोई भी गोताखोर या अन्य कोई मदद नहीं पहुंची है। ग्रामीण ही खोजने का प्रयास कर रहे थे जो कि काफी समय के बाद बाहर निकल आए।
मौके पर रजपुरा थाने से पुलिसकर्मी मौजूद हैं लेकिन दोनों को तलाशने के लिए गोताखोर बुलाए जाने की सूचना भेजी गई है।












Click it and Unblock the Notifications