Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नौ साल की इकलौती बेटी ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि, लोग नहीं रोक पाए आंसू

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 9 साल की बेटी पिता का अंतिम संस्कार किया है। मासूम के पिता का बुधवार को लंबी बीमारी के बार निधन हो गया था। अंतिम संस्कार की तैयारी की गई तो परिवार और नजदीकी लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मुंह मोड़ लिया। इसके बाद 9 साल की इकलौती बेटी ने हौसला दिखाते हुए खुद पिता के शव का अंतिम सस्कांर का फैसला लिया। राशि ने इलाके के लोगों की मदद से सभी कर्मकांड पूरे कर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। 9 साल की राशि का यह हौसला देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

nine year old daughter perform last rites of father in sambhal

पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे पिता

संभल जिले में चंदौसी के रहने वाले सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गुड्डू सिंह चंदौसी में अपनी बुजुर्ग मां हंसमुखी और 9 साल की इकलौती बेटी राशि के साथ रहते थे। गुड्डू सिंह पिछले 2 महीने से पीलिया की बीमारी से ग्रसित थे। लॉकडाउन में समुचित इलाज नहीं मिल पाने से गुड्डू सिंह की हालत बिगड़ती गई। बुधवार को गुड्डू सिंह की मौत हो गई। गुड्डू सिंह के कोई बेटा ना होने पर शव के अंतिम संस्कार के दौरान किए जाने वाले कर्मकांड को पूरे करने की समस्या खड़ी हो गई।

9 साल की बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार

परिवार और नजदीकी लोगों में कोई भी अंतिम संस्कार के लिए किए जाने वाले कर्मकांड की रस्म पूरी करने को तैयार नहीं हुआ। यह देखकर मृतक गुड्डू सिंह की 9 साल की बेटी राशि ने हौसला दिखाया और हुए खुद पिता का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। बेटी ने कर्मकांड की सभी रस्म पूरी की। पिता की अर्थी के साथ श्मशान घाट पर जाकर लोगों की मदद से पिता का पिंड दान कर पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+