संभल: दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को जिंदा जलाया, पुलिस ने पकड़ा

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती को दुष्कर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया। युवती की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Girl burnt alive after physical attack in Sambhal

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र का है। यहां पड़ोस के ही एक युवक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर पीड़ित युवती पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। आरोप है कि घर में युवती को अकेला देखकर पड़ोसी युवक उसे खींच कर बाहर ले गया। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रेप की घटन को अंजाम दे डाला। परिजनों से शिकायत करने और पुलिस में जाने पर आरोपी ने युवती पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई।

Girl burnt alive after physical attack in Sambhal

पीड़िता गंभीर हालात में दिल्ली रेफर
वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती पर केरोसिन छिड़ककर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच और पीड़िता के बयानों के अधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि युवती 70 प्रतिशत झुलस गई है और उसे दिल्ली रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+