Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सम्भल: बेटी की शादी से पहले धमाके ने मचा दिया कोहराम, सिलेंडर फटने से 5 लोग झुलसे

Sambhal news, सम्भल। कुछ दिन बाद ही बेटी की बाबुल के घर से विदाई होनी थी। हर कोई शादी की तैयारियों में जुटा था। इस बीच अचानक जोरदार धमाका हुआ। दरअसल सम्भल जिले के गांव सिंहपुर में मंगलवार की देर रात्रि में एक घर में खाना बनाते वक्त रसोई घर में तेज धमाका हो गया। गैस लीकेज होने की वजह से सिलेंडर फट गया। कुछ देर बाद अचानक आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर पांच लोग बुरी तरह झुलस गए।

बेटी की होनी थी शादी

बेटी की होनी थी शादी

धमाके की आवाज सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ इकट्टी हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आग से झुलसे लोगों को गम्भीर हालात में बहजोई ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी हरिबाबू की बेटी कविता की कुछ दिन बाद शादी होनी थी। घर पर शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी।

शादी की चल रही थी तैयारियां

शादी की चल रही थी तैयारियां

मंगलवार को रिश्तेदार भी घर आए हुए थे। देर रात्रि में घर पर रसोई घर में खाना बन रहा था। इस बीच अचानक गैस लीकेज होने लगी। जैसे ही चूल्हे पर माचिस की तिल्ली से आग जलाई तो सिलेंडर फट गया। धमाका इतने तेज हुआ कि मोहल्ले के लोग सहम उठे।

हजारों का हुआ नुकसान

हजारों का हुआ नुकसान

आग की चपेट में आकर मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी थाना क्षेत्र के गांव अलिया बाग निवासी सिमरन (2) पुत्री राहुल, गांव डौंडी निवासी काबुल (20) पुत्र नरेश सिंह, गांव सिंहपुर निवासी जोगेन्द्र (35) पुत्र पप्पू, संतोष (40) पत्नी हरिबाबू, हरिबाबू (42) पुत्र रामभरोसे गम्भीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में लोगों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना के बाद थाना पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही घर में रखे कपड़े, बर्तन समेत हजारों रुपये के माल का नुकसान हो गया। घायलों की हालात चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बहराइच: भाजपा नेता पर हमलावरों ने दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+