यूपी के संभल में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग गिरी, दर्जनों लोग दबे, 10 को सुरक्षित बाहर निकाला

उत्तर प्रदेश के संभल में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई। इसमे 25 मजदूर नीचे दब गए। राहत बचाव कार्य जारी है, 10 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है।

sambhal

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज आलू के गोदाम की छत ढह गई, जिसमे कई लोग दब गए। यह हादसा संभल जिले में स्थित चंदौसी में यह हादसा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार आलू का गोदाम पहले से ही जर्जर स्थिति में था। हादसे के बाद राज्य आपदा राहत फंड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। कुल 6 लोगों को अभी तक सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। अभी भी 10 लोग लापता हैं, किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज की दीवारें काफी कमजोर थीं, अधिक भार की वजह से कोल्ड स्टोरेज की दीवारें फट गईं। इस हादसे में तकरीबन 25 मजदूरों के दबे होने की खबर है। जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। वहीं घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों ने यहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की। मौके पर तीन जेसीबी को लगाया गया। जानकारी के अनुसार घटना के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक हो रही थी,जिससे हड़कंप मच गया।

यह कोल्ड स्टोरेज चंदौसी में इस्लामनगर रोड पर स्थित है। यहां पर एआर कोल्ड स्टोरेज में आलू को क्षमता से अधिक भर दिया गया था। ओवरलोड होने की वजह से स्टोर की दीवारें फट गई थीं और इमारत नीचे गिर गई। मौके पर डीएम, एसडीएम और एसपी भी पहुंचे। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+