मुसलमानों पर दिए बाबा रामदेव के बयान पर मचा बवाल, सपा MP शफीकुर्रहमान बर्क ने दी 'कुरान' पढ़ने की सलाह
Shafiqur Rahman Barq on Baba Ramdev: बाबा रामदेव द्वारा मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर सभंल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आलोचना करते हुए कहा कि वो फर्जी बातें कर रहे हैं। उन्हें कुरान शरीफ पढ़ना चाहिए।

SP MP Shafiqur Rahman Barq: योगगुरू बाबा रामदेव ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में इस्लाम और मुसलमानों को लेकर एक विवादित बयान दे दिया, जिसपर अब बवाल मच गया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जहां बाबा रामदेव के बयान की आलोचना की है तो वहीं, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि वो (बाबा रामदेव) फर्जी बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को कुरान शरीफ पढ़ना चाहिए।
दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि 'मुसलमान केवल पांच बार दिन में नमाज पढ़ता है लेकिन वो नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करते हैं। उन्हें लगता है कि वो नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करो, सब जायज है। जिहाद के नाम पर आंतकवादी बनो, चाहें हिंदू लड़कियों को उठाकर उनके साथ कुछ भी करो, क्या ये सब इस्लाम सिखाता है?'
बाबा रामदेव को पढ़नी चाहिए 'कुरान शरीफ'
बाबा रामदेव को फर्जी बताते हुए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि उन्हें इस्लाम के बारे में कुछ पता नहीं है। बाबा रामदेव को कुरान शरीफ पढ़ना चाहिए। कहा कि ऐसे बयान देकर बाबा रामदेव बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को धोखे में लाकर बीजेपी की मदद कर रहे हैं और 2024 चुनाव में जीत दिलाने चाहते हैं। इतना ही नहीं, बर्क ने कहा कि राहुल गांधी ने जो मेहनत की है उससे बीजेपी को खतरा है।
Recommended Video

सियासत और मजहब अलग-अलग: बर्क
अगर मुसलमान गुनाह करता है तो उसे इस दुनिया में सजा मिलेगी और मरने के बाद भी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजहब और राजनीति अलग है मजहब के रास्ते में सियासत को लाना ठीक बात नहीं। तो वहीं, देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि ऐसे लोग धर्म गुरु कहलाने के लायक नहीं हैं। उन्हें मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते है तो देश के मुसलमानों से अपील है कि वे पतंजलि के सभी प्रोडक्ट का बायकॉट करें।












Click it and Unblock the Notifications