दोस्त के साथ घूमने गए युवक ने नहर किनारे खड़े हो की सेल्फी लेने की कोशिश, डूबा

यूपी: नहर किनारे सेल्फी लेते-लेते पीछे हटा और सीधे मौत के मुंह में चला गया

uttar pradesh crime news in hindi (सहारनपुर)। अपनी छुट्टी के दिन दोस्त को साथ ले घूमने निकले एक युवक की सेल्फी के चक्कर में मौत से ठन गई। युवक नहर के पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया, ​नहर किनारे बस उसके जूते पड़े रह गए। वहीं, पुलिस उसके दोस्त को हिरासत में ले कड़ी पूछताछ में जुटी है। दोस्त कह रहा है कि उसे नहीं पता कि वह मर गया या जिंदा है।

youth tried to take selfie, Disappeared in the canal water of saharanpur

मामला यूपी में सहारनपुर थाना मंडी इलाके का है, यहां आजाद कॉलोनी में रहने वाला मोहम्मद फरमान 22 वर्ष पुत्र फैजान लोहे के तसले, कढ़ाई आदि बनाने के काम की मजदूरी करता था। जुमे की छुट्टी के कारण गुरुवार दोपहर वह अपने साथी के साथ चिलकाना रोड स्थित हलालपुर के निकट बड़ी नहर पर घूमने निकला था। नहर किनारे खड़े होकर उसने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। सेल्फी में पीछे बह रही नहर की फोटो लाने के प्रयास में वह पीछे हटता गया और पानी में जा गिरा। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसे पानी में खोजा, मगर उसका पता नहीं चल पाया।

saharanpur youth loses balance while taking selfie near canal, dies

दोस्त ने दी ये सफाई
पुलिस की पकड़ में मौजूद उसके दोस्त का कहना है कि वे दोनों मोबाइल से एक-दूसरे की वीडियो बना रहे थे। जब वह अपनी वीडियो को सेव कर रहा था, तो इसी दौरान फरमान बड़ी नहर में जा गिरा। उसके पानी में गिरने की आवाज पर उसका ध्यान उस तरफ गया तो एक-दो बार फरमान को उसने पानी में उतरते-डूबते देखा।

देहात कोतवाली इंस्पेक्टर पवन कुमार चौधरी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक को पानी में तलाशा जा रहा है। उसके साथी का कहना है कि उसे पता नहीं कि फरमान ने कब अपने जूते उतारे थे। उसी साथ से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+