viral video : स्वेटर और जैकेट की गिनती करते-करते थक गया दोस्त, पहन रखें हैं 10 से ज्यादा टोपे

इस वीडियो में एक शख्स जो कि मजदूर है सर्दी से बचाव के लिए उसने एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 टोपे और 21 जर्सी-शर्ट पहन रखी हैं। साथी मजदूर ने उसके कपड़ों की गिनती करते हुए वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

viral video man wearing more than 20 sweaters jackets and 10 caps saharanpur up news

"न मैं दिल में आता हूँ न समझ में आता हूँ, इतनी सर्दी में मैं कहीं नहीं आता-जाता हूँ !" जी हाँ, इस समय उत्तर भारत मे जो कड़ाके की ठंड पड़ रही है, उसमे कौन ही अपनी रजाई से निकल कर बाहर जाना चाहेगा। पर वो कहते हैं न कि इंसान की इच्छानुसार सबकुछ कहाँ होता है। रोजमर्रा की जरूरतों के चलते हमें आपको और लगभग सभी को किसी न किसी कारण बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में हाड़ गला देने वाली ठंड से बचाव के लिए लोग तरह तरह के उपाय भी करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आपको हैरानी तो होगी ही, साथ ही आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

20 से ज्यादा स्वेटर-जैकेट और 10 टोपे

दरअसल, यह वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के देवबंद का बताया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए जहां एक तरफ लोग आमतौर पर एक या दो स्वेटर, या फिर स्वेटर के ऊपर जैकेट फिर उसके ऊपर टोपी लगा लेते हैं। वहीं इस वीडियो में एक शख्स जो कि मजदूर है सर्दी से बचाव के लिए उसने एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 टोपे और 21 जर्सी-शर्ट पहन रखी हैं। जानकारी अनुसार जब वीडियो में मौजूद शख्स मजदूरी करने गया तो उसके साथी मजदूर ने उसके कपड़ों की गिनती करते हुए वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंडिंग हो गया। अब तक यह वीडियो कई हजार लोगों द्वारा शेयर किया जा चूका है।

Recommended Video

    स्वेटर और जैकेट की गिनती करते-करते थक गया दोस्त, पहन रखें हैं 10 से ज्यादा टोपे
    viral video man wearing more than 20 sweaters jackets and 10 caps saharanpur up news

    ठंड के खूब लें मजे, पर रहे सावधान !
    वैसे देखा जाए तो ठंड के मौसम का भी अपना एक अलग ही मजा है। इन दिनों शीतलहर से बढ़ी ठंड तीखा-मीठा और स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ घूमने-फिरने के शौकीनों को खूब भा रही है। उनका दिल कर रहा कि इस मौसम का खूब मजा उठाया जाए, लेकिन ये मौसम ऐसे कई शौकीनों को दिल का रोगी भी बना रहा है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इन दिनों कई ऐसे नए रोगी पहुंच रहे हैं जिनका दिल दगा दे रहा है। उन्हें अटैक, ब्रेन स्ट्रोक या इससे जुड़ी समस्या पैदा हो रही है। इनमें कई तो काफी कम उम्र के हैं। डॉक्टर इन्हें दवाइयों के साथ ठंड से बचने और दिल का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+