34 साल पहले भी Pakistan से Saharanpur आई थीं दो बेटियां, Seema Haider को दी ये सलाह

आपको बता दें कि सीमा हैदर का ये पहला मामला नहीं है, जिसमे कोई पाकिस्तानी लड़की शादी कर के हिंदुस्तान में रह रही है। यूपी के सहारनपुर में 34 साल पहले भी दो लडकियां शादी कर के पाकिस्तान से हिंदुस्तान आ चुकी हैं। उन्हें भारतीय नागरिकता भी मिल गई है और वो यहां बेहद खुश भी हैं। आइये जानते है कि क्या फर्क है दोनों की कहानी में और ये लड़कियां अब सीमा को क्या सलाह देना चाहती हैं।

सीमा हैदर कहां हैं गलत
पहले तो आपको बता दें कि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत में बिना वीजा के अवैध तरीके से आई है और अब गाजियाबाद में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही हैं। जिसके चलते पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर उनकी प्रेम कहानी सच्ची है तो इस तरह से सीमा पार करना उनकी सबसे बड़ी गलती है।

two girls came from pakistan 34 years ago married in saharanpur gave advise to seema haider

सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के साथ रहना चाहती है लेकिन उनके भारत में आने के तरीके ने उनपर एक जासूस होने का सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। सचिन और सीमा हैदर के मुताबिक उनकी प्रेम कहानी पब्जी गेम से शुरू हुई थी। ये बताते हैं कि पब्जी गेम खेलते हुए इन दोनों के बीच बातचीत हुई और उसके बाद वह बातचीत प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा हैदर सरहद को पार कर नेपाल होते हुए अपने प्रेमी के पास नोएडा पहुँच गई।

नहीं हो रहा सीमा की कहानी पर भरोसा
लेकिन पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की इस कहानी पर जांच एजेंसियों समेत कई लोग विश्वास नहीं करते हैं। इसको लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। हर कोई सीमा हैदर को लेकर बयान बाजी कर रहा है। देवबंदी उलेमा काजी असद कासमी ने बयान जारी कर सरकार से इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं यूपी एटीएस भी सीमा हैदर से पूछताछ में लगी हुई है।

two girls came from pakistan 34 years ago married in saharanpur gave advise to seema haider

34 साल पहले भी पाकिस्तान से आई थी दो युवतियां
वहीं इसी बीच हमने जनपद सहारनपुर के गांव कुंडा में 34 साल पूर्व निकाह कर पाकिस्तान से आई दो बेटियां नसरीन व नसीमा से बात की। उन्होंने कहा कि शादी करने के बाद यहां पर वह वीजा के तौर पर रह रही थी, लेकिन 2 साल पहले सभी जांच पूरी होने के बाद उनको भारतीय नागरिकता मिल गई। वह भारत में जब से शादी करके आई है, तब से बहुत खुश हैं। उन्हें यहां पर तमाम सुविधाएं मिल रही हैं।

two girls came from pakistan 34 years ago married in saharanpur gave advise to seema haider

सीमा हैदर को दी ये सलाह
वहीं उन्होंने सीमा हैदर के मामले को लेकर कहा कि सीमा हैदर का आना सही है। अगर वह मोहब्बत करती हैं तो सही है, लेकिन भारतीय जांच की एक प्रक्रिया है जो होनी चाहिए। जांच में अगर वह सही है तो कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन पर एक जासूस होने के सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में उन्हें स्वयं ही अपनी जांच करा लेनी चाहिए।

two girls came from pakistan 34 years ago married in saharanpur gave advise to seema haider

भारत में हैं खुश
उन्होंने बताया कि विभाजन से पूर्व उनका गांव हरियाणा में हुआ करता था। लेकिन विभाजन के बाद परिवार पाकिस्तान चला गया था। जिसके बाद सहारनपुर के कुंडा गांव में उनकी रिश्तेदारी थी। यही उनका निकाह हो गया। उनके 5 बच्चे हैं, जिनमे चार बेटी एक लड़का है। चारों बेटियों की गांव में ही बिरादरी में शादी हो चुकी है। वह अपने परिवार में खुश हैं। उनको यहां रहने खाने-पीने इत्यादि किसी भी चीज की कोई परेशानी नहीं है। तमाम सुविधाएं उनको मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+