Shahjahanpur News: तहसील परिसर में एसडीएम ने क्यों लगाई उठक-बैठक? जानिए पूरा मामला और असली वजह
Shahjahanpur News SDM: शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील में हाल ही में तैनात एसडीएम रिंकू सिंह राही मंगलवार को अपने पहले ही दिन कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में आ गए। कार्यभार संभालने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, सुबह तहसील का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परिसर में दीवार के पास पेशाब करते एक वकील के मुंशी को देखा। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने को लेकर फौरन कार्रवाई की और मुंशी से उठक-बैठक करवाई।

यह बात जब वकीलों को पता चली तो वे विरोध करने लगे। इस दौरान वकीलों ने उनके इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और गंदे शौचालयों की शिकायत की। उसके बाद एसडीएम ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए खुद भी उठक-बैठक लगाई।
इस दौरान वहां पर मौजूद कोई शख्स एसडीएम के उठक बैठक लगाते समय का वीडियो बना लिया। उसके बाद किसी तरह यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एसडीएम को उठक-बैठक लगाता देखकर लोग हैरान हैं।
लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
तहसील परिसर के निरीक्षण के दौरान रिंकू सिंह राही का एक अलग ही रूप सामने आया। उन्होंने न केवल कार्यालयों का जायजा लिया बल्कि कर्मचारियों और अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एक बच्ची को परिसर में घूमते देखा गया। पूछताछ पर पता चला कि वह स्कूल टाइम में यहां आई है। एसडीएम ने पिता को बुलाकर समझाया कि शिक्षा में कोताही ठीक नहीं और बच्ची को नियमित स्कूल भेजा जाए।
संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील
एसडीएम राही धरना दे रहे वकीलों के बीच भी पहुंचे और कहा कि प्रदर्शन करना अधिकार है लेकिन इसकी आवाज प्रशासनिक कार्य में बाधा न बने। इस दौरान उन्होंन वकीलों से संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
जब वकीलों ने शौचालयों की दुर्दशा पर सवाल उठाए तो राही ने दो टूक कहा कि यदि सफाई नहीं है तो जिम्मेदारी उनकी है और वे जवाबदेह हैं। उसी क्षण उन्होंने खुद कान पकड़कर उठक-बैठक की, जिससे माहौल बदल गया।
व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर होगा सीधा संवाद
गांवों तक शासन की योजनाएं सही तरीके से पहुंचें, इसके लिए एसडीएम ने एक अलग रणनीति बताई। हर गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जाएगा ताकि समस्याएं सीधे सुनी जा सकें।
इन ग्रुपों में समाधान की जानकारी भी उसी तरह साझा की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की टीम तैयार की जाएगी जो योजनाओं की जानकारी फैलाने में मदद करेंगी।
एसडीएम राही ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी कर्मचारी रिश्वत मांगता है या दुर्व्यवहार करता है, तो उसका वीडियो सबूत के रूप में भेजें। ऐसे मामलों में सख्त और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications