युवक ने Police पर किया हमला, सिपाही की हालत गंभीर, कई राउंड फायरिंग, विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
Saharanpur UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मारपीट करने वाले दो युवक भाग निकले जबकि एक युवक भाग कर समीप में स्थित एक मकान में घुस गया।
स्थानीय लोगों द्वारा बताने के बाद जब पुलिस उसे मकान में पहुंचकर युवक को पकड़ने का प्रयास की तो युवक ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी युवक धारदार हथियार से हमला कर एक सिपाही को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा दो दरोगा पर भी उसने वार किया।

युवक के हमले में तीन पुलिसकर्मी समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में शनिवार की देर रात जूहेब नामक एक युवक अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद वह कादिर, सलमान और रहमान के ऊपर फायरिंग कर दिया।
इस दौरान जुहेब और उसके साथियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो आरोपी वहां से भाग निकले।
इधर सहयोगियों के भागने के बाद आरोपी जूहेब पुलिस की पकड़ से बचने के लिए समीप में स्थित एक मकान में भाग कर छुप गया। जानकारी मिलने के बाद उप निरीक्षक प्रवेश वर्मा और कृष्ण वीर तथा कांस्टेबल टूकेश यादव वहां पहुंचे। कमरे में छुपे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए सिपाही पहुंचा तो वह उसके ऊपर हमला कर दिया।
धारदार हथियार से हमला करने के चलते सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पास मौजूद दोनों उपनिरीक्षकों के ऊपर भी आरोपी द्वारा हमला किया गया। आरोपी के हमले से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ली।
इधर गंभीर रूप से घायल सिपाही को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद सिपाही को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।
इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बताया गया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। इस दौरान मकान में छिपे एक आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथियों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications