Saharanpur: पत्नी से विवाद के बाद पिता ने अपनी 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला
Saharanpur में एक कलयुगी पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Saharanpur News: रिश्तों को कलंकित करने और दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सामने आई है। इस खबर को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां पत्नी से विवाद के चलते एक कलयुगी पिता ने अपनी 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, कलयुगी पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या भी कर दी। इस सनसनीखेज घटना का खुलास करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि थाना कुतुबशेर इलाके में 05 मार्च को एक आठ वर्षीय बालिका की मृत्यु की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बच्ची के माता-पिता ने पुलिस प्राथमिक जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची काफी दिनों से बीमार थी, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। एसएसपी ने बताया कि घटना के समय जो भी परिजन घर में थे उनको हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि जो लड़की का पिता है सनव्वर उसने अपने बेटी की हत्या की है। इस मामले में सनव्वर के परिजनों ने उसके खिलाफ तहरीर भी दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सनव्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recommended Video

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि हत्यावाली रात को सनव्वर का अपनी से विवाद हुआ था। इनकी बच्ची काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके चलते इनके वैवाहिक जीवन में तनाव भी चल रहा था। पति भी मानसिक रूप से तनाव में था। जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो सनव्वर ने अपने गुस्सा निकालने के लिए बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म का इकबाल कर लिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications