सहारनपुर: देवबंद में नाबालिग से रेप, परिवार संग फरार हुआ आरोपी युवक

सहारनपुर। देवबंद थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से रेप की वारदात सामने आई है। किशोरी रविवार रात से लापता थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक के घर की तलाशी ली, जहां किशोर बदहवास हालत में पड़ी थी। घटना के बाद से युवक और उसका पूरा परिवार गांव से फरार हो गया।

घर के बाहर से अचानक लापता हो गई किशोरी

घर के बाहर से अचानक लापता हो गई किशोरी

14 साल की किशोरी रविवार की रात घर के बाहर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने गांव में तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद शक के आधार पर एक पड़ोसी युवक के घर की तलाशी ली। घर के अंदर एक कमरे में किशोरी बदहवास हालत में पड़ी थी।

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया घर

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया घर

पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और रेप किया। घटना के बाद ​आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया,​ ​जिसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना देवबंद में किशोरी से रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+