इश्क़ की आग में जिंदा जली प्रेम दीवानी, 16 दिन बाद हार गई ज़िंदगी से जंग, प्रेमी वायरल करता रहा अश्लील वीडियो

अस्पताल में 16 दिन तक जिंदा लाश बनी युवती की मौत हो गई। प्रेमी द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने और बदनामी के चलते युवती ने 28 फरवरी को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी।

Saharanpur lover made video of girlfriend viral she girl set herself on fire died after 16 days

किसी शायर ने किया खूब लिखा हैं "फ़रेबी था हम आशिक समझ बैठे, मौत को अपनी ज़िंदगी समझ बैठें" दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के सहारनपुर में जहां प्रेमी द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने के चलते हो रही बदनामी से आहत होकर एक युवती ने ख़ुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसके चलते 16 दिन तक वह अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ती रही लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं।
दोनों के बीच 2 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र अंतर्गत कांसीराम कॉलोनी की रहने वाली एक युवती का थाना क्षेत्र के माज़री गांव के रहने वाले तय्यब नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनो के मुताबिक दोनों के बीच 2 साल से प्रेम-सबंध था। इतना ही नही आरोपी युवक तैय्यब शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारिरिक सबंध भी बनाता रहा। इस दौरान धोखे से उसने युवती के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली थी।

Saharanpur lover made video of girlfriend viral she girl set herself on fire died after 16 days

शादी का झांसा देकर बनाए सबंध-फिर वायरल कर दिया वीडियो
वही जब युवती ने आरोपी तैय्यब से शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उधर शादी की ज़िद पर अड़ी युवती नही मानी तो उसने उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। आरोप है कि उसने युवती के परिजनों को भी उसकी वीडियो और फोटो भेजे। जिसके बाद इस मसले को लेकर पंचायत तक हुई। जिसमे आरोपी युवक ने माफी मांगते हुए आगे ऐसी हरकत करने से इनकार कर दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से आरोपी युवक तैय्यब युवती को संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था और 4 माह पूर्व जब वह सऊदी अरब चला गया तो वहीं से युवती के अश्लील वीडियो व फोटों फिर से वायरल कर दिए।

Saharanpur lover made video of girlfriend viral she girl set herself on fire died after 16 days

Recommended Video

    सहारनपुर: लड़की की मौत पर परिजनों का जमकर हंगामा, कार्रवाई की मांग

    युवती 16 दिन तक बनी रही ज़िंदा लाश
    उधर अश्लील फोटो वायरल होने के बाद हो रही बदनामी व ब्लैकमेल से आहत होकर युवती ने 27 फरवरी को अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिसके कारण वह 85 प्रतिशत तक जल गई। जिसके चलते उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां 16 दिन तक युवती अस्पताल में ज़िंदगी से जंग लड़ती रही। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और उसने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।
    मुक़दमा दर्ज केर पुलिस ने शुरु की तफ्तीश
    उधर पुलिस के मुताबिक मृतका के बयानो पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई हैं और आरोपी सऊदी में है, इसी लिए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया हैं। जांच अधिकारी का कहना हैं कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+