हथियार लहराकर आए बदमाश, बैंक-कैशियर से 24 लाख लूट लिए, आमजन की सतर्कता ने पकड़ाया

सहारनपुर। यूपी में सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने हथियारों के बल पर नोटों से भरा बैग लूट लिया। वह बैग कॉपरेटिव बैंक के कैशियर से लूटा गया। बैग में करीब 24 लाख रुपए थे। हालांकि, जैसे ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागने लगे, तभी पुलिस आ गई। आमजन की तत्परता के चलते एक बदमाश को घटना स्थल से पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

uttar pradesh crime news in hindi

संवादाता के अनुसार, करीब 24 लाख रुपये के बैग को पुलिस ने जनता के सहयोग से बरामद कर लिया है। अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया कि बदमाश आखिरकार बैंकों के सामने पुलिस को चुनौती देकर घटना को अंजाम देने में कैसे सफल हुए। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में कॉपरेटिव बैंक के कैशियर अमित वर्मा ने करीब 24 लाख अपने बैंक की शाखा से निकाल कर दूसरे बैंक में जमा कराने के लिए पैदल ही जा रहे थे, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने अमित वर्मा को धक्का देकर नोटों से भरा बैग छीन लिया। हथियार लहराते हुए भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। बाद में नोटों से भरा बैग भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार के अनुसार, लूटे गए बैग को पुलिस और जनता के सहयोग से बरामद किया गया है। पूरी की पूरी नकदी सकुशल बरामद कर ली गई है। एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा, उसकी धरपकड़ के लिए टीमों को लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+