Video:टल्ली होकर की छेड़छाड़ तो लड़की ने भरे बाजार में डंडों से पीट-पीटकर उतार दिया नशा

Saharanpur news, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर से पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। शराब के नशे में धुत एक शख्स को छेड़छाड़ करना उस समय भारी पड़ गया जब लड़की ने शराबी को थप्पड़ व डंडों से जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी शराबी युवक की जमकर धुनाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

लड़की को दुकान पर छेड़ा

लड़की को दुकान पर छेड़ा

दरअसल कस्बा देवबंद में देर रात्रि मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर परिसर में एक शराबी युवक ने प्रसाद की दुकान लगाने वाली एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की तो युवती ने चंडी का रूप धारण कर लिया और युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। युवती ने थप्पड़ व डंडे से युवक की जमकर पिटाई की।

बाजार में शराबी डंडों से पीटा

बाजार में शराबी डंडों से पीटा

शराबी युवक की पिटाई होता देख मोके पर भारी भीड़ जमा हो गई। फिर क्या था, भीड़ ने भी शराबी युवक पर अपना हाथ साफ किया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मोके पर पहुंची तो पुलिस ने भी शराबी युवक को दो चार थप्पड़ जड़ दिए और हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। हालांकि अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, जबकि इसकी लाइव पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रही है। पिटाई की इस घटना से इलाके में चर्चा की विषय बना हुआ है।

मां और चाची ने चप्पलों से की युवक की पिटाई

मां और चाची ने चप्पलों से की युवक की पिटाई

वहीं यूपी के शामली में मनचले युवक को छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छात्रा के पीछे चल रही है उनकी मां और चाची ने मनचले युवक को बाइक समेत रोक लिया और उसके बाद उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। मनचला युवक धुनाई के बाद अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से एक मनचला युवक छात्रा को परेशान कर रहा था जिसकी बात उसने अपने घर वालों को बताई। छात्रा की मां और चाची मनचले को रंगे हाथों पकड़ने के लिए छात्रा के पीछे-पीछे चल दी, जैसे ही छात्रा रोजाना कि तरह ट्यूशन पर जा रही थी। पीछे से बाइक सवार आए मनचले युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद छात्रा के पीछे चल रहे इसकी मां और चाची ने मनचले युवक को पकड़ लिया और जिसके बाद उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+