सहारनपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और 9 बार सांसद रहे काजी रसीद मसूद का निधन, कोरोना से ठीक होकर 4 दिन पहले लौटे थे घर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का सोमवार सुबह निधन हो गया। रशीद मसूद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से ठीक होकर करीब 4 दिन पहले रशीद मसूद सहारनपुर लौट आए थे। सहारनपुर लौटने के बाद रशीद मसूद को फिर से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार की सुबह फिर रशीद मसूद की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Recommended Video

    सहारनपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और 9 बार सांसद रहे काजी रसीद मसूद का निधन
    former union minister qazi rashid masood passed away in saharanpur

    डॉक्टर ने उनको बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन बचाया ना जा सका। रशीद मसूद के निधन के बाद सहारनपुर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में उनके समर्थकों के अंदर शोक की लहर दौड़ गई। रशीद मसूद के निधन की जानकारी मिलते हैं उनके समर्थक सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए आज शाम को 5 बजे काजी रशीद मसूद को गंगोह स्थित उनके पैतृक गांव में दफनाया जाएगा।

    बता दें, काजी रशीद मसूद उत्तर प्रदेश की राजनीति का वह चेहरा थे जिनकी पकड़ कॉन्ग्रेस सपा से लेकर बसपा तक थी। काजी रशीद मसूद सहारनपुर लोकसभा से कई बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में भी काजी रशीद मसूद मंत्री रह चुके है। उनकी पहचान सहारनपुर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के अंदर एक बड़े नेता के रूप में थी। काजी रशीद मसूद एक ऐसे नेता थे सहारनपुर के जिनको हर धर्म का व्यक्ति अपना नेता मानता था। खुद मुलायम सिंह यादव उन्हें एक बार उपराष्ट्रपति का चुनाव भी लड़वा चुके है। क़ाज़ी रसीद मसूद कॉंग्रेस नेता इमरान मसूद के चाचा भी थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+