सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह मजदूर झुलसे तीन की हालत गंभीर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार की सुबह पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है। तो वहीं, घायलों को देखने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा जिला अस्पताल पहुंचे।

Recommended Video

    सहारनपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह मजदूर झुलसे तीन की हालत गंभीर
    Fire in the cracker factory in Saharanpur six workers injured

    हादसा सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में हुआ है। अमित कुमार नामक व्यक्ति की गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री थी, जिसमें शुक्रवार की सुबह अचानक से आग लग गई। उस समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही पटाखे फटने लगे और वहां भगदड़ मच गई। लेकिन कई मजदूर पटाखे फटने के कारण आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए।

    दमकल की भी इसी बीच 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई थी। काफी देर तक फैक्ट्री में पटाखे फटने की आवाज आ रही थी। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तो वहीं, घायलों में मांगी व पूनम नाम की महिला मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही थी। सभी घायत मजदूरों को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया था। यह फैक्ट्री देहरादून निवासी अमित कुमार की है प्रशासन का कहना है कि इसके पास निर्माण एवं भंडारण का लाइसेंस है।

    वहीं, डीएम एसएसपी ने सहारनपुर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है यदि कही कोई लापरवाही पाई जाएगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+