Election 2024: करारी हार के बाद BSP की बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर प्रत्याशी माजिद अली को पार्टी से निकाला
Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन करने वाली पार्टियों द्वारा हार की समीक्षा की जा रही है। इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। बहुजन समाज पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं जीत सकी।
इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुस्लिम प्रत्याशियों को लेकर सवाल उठाया था। वहीं अब पार्टी द्वारा एक्शन लेना भी शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में बसपा ने सहारनपुर से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपने प्रत्याशी रहे माजिद अली को पार्टी से बाहर कर दिया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा लिखा गया एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सहारनपुर जनपद के बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद द्वारा बताया गया है कि माजिद अली व उनके बड़े भाई केआरके द्वारा पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से बाहर किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में पार्टी में अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट के हित में आज इनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
भाई के एक ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इमरान मसूद के भाई के आर के द्वारा सोशल साइट एक पर एक ट्वीट का रिप्लाई करते समय कुछ अपशब्द लिखा गया था। उसी का स्क्रीनशॉट लेकर कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। स्क्रीनशॉट जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास पहुंचा तो इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस के इमरान मसूद जीते हैं चुनाव
इस लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद 64542 वोट से चुनाव जीत हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राघव लखनपाल 483425 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे और बसपा के माजिद अली 180353 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications