उद्धव ठाकरे और केशव मौर्य के राम मंदिर पर दिए बयान से नाराज देवबंदी उलेमा, कही ये बातें

सहारनपुर। उद्धव ठाकरे और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के राम मंदिर का निर्माण जल्द करने वाले बयान पर देवबंदी उलेमा में नाराजगी है। उलेमा ने डिप्टी सीएम के लिए कहा कि क्या सरकार में रहते हुए भी सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। इस तरह की बयानबाजी न करें। जब सरकार के लोग ऐसी बयानबाजी करेंगे तो माहौल खराब होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करे जो भी फैसला आयेगा वो मान्य होगा।

deobandi ulema on uddhav thackeray and keshav maurya statement over ram temple

उलेमा ने कहा- नहीं करनी चाहिए इस तरह की बयानबाजी

उलेमा ने कहा, उद्धव ठाकरे हों या डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हों, उनको यह मालूम होना चाहिए कि जब बाबरी मस्जिद और राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में अंदर चल रहा है तो उनको इस तरीके की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। हालांकि, वह हुकूमत के अंदर यूपी सरकार के अंदर डिप्टी सीएम है। जब सरकार के जिम्मेदार इस तरह की बयानबाजी करेंगे तो आम लोगों का क्या हाल होगा। ऐसे लोगों को चाहिए कि वह इन हरकतों से बाज आएं। सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा सब उस पर अमल करें।

ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाए सरकार

मुसलमान सब्र के साथ इंतजार कर रहा है और बार-बार इस बात को कह रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वह हम लोगों को मंजूर होगा। तो इन सरकार के लोगों को क्या सुप्रीम कोर्ट के ऊपर भरोसा नहीं है क्या। हिंदुस्तान के कानून के ऊपर भरोसा नहीं है, जो वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि ऐसे लोगों की जुबान पर लगाम लगाएं और उन लोगों को जो है इन चीजों से दूर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+