सहारनपुर: शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर की प्रतिमा, हंगामे के बाद पुलिस फोर्स तैनात

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से अनुसूचित जाति के लोगों ने हंगामा कर दिया। भारी संख्या में लोग विरोध करने पहुंच गए। लोगों ने बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

bhim rao ambedkar statue damaged in saharanpur

क्या है पूरा मामला

मामला सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का है। यहां बेहट रोड पर घुना बस स्टेंड पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा है। सोमवार को अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए और बेहट-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

bhim rao ambedkar statue damaged in saharanpur

कई थानों की फोर्स मौजूद

हंगामे और जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। गुस्साए लोगों ने जल्द से जल्द नई मूर्ति लगवाने की मांग की। पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है। वहीं, अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+